गरियाबंद

शारदीय नवरात्र: हिंगलाज माता झांकी तैयारी जोरों पर
06-Oct-2023 3:21 PM
शारदीय नवरात्र: हिंगलाज माता झांकी तैयारी जोरों पर

आकाश झुला सहित विभिन्न प्रकार मनोरंजन के साधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 अक्टूबर।
शहर से 5 किमी दूर ग्राम भेण्डरी, बाजार चौक में शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोर से चल रहा है, मैहर दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पाकिस्तान में विराजमान शक्तिपीठ माता हिंगलाज माता देवी झांकी प्रदर्शन की तैयारी चल रहा है। 

समिति के अध्यक्ष प्रहलाद ध्रुव, निर्देशक गैद लाल साहू,संरक्षक ग्राम पंचायत सरपंच प्रीत राम देवांगन ने बताया की 1000 मीटर की लंबाई चौड़ाई पर यह झांकी का निर्माण किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य रात और दिन के ग्रामवासी के सहयोग से हो रहा है। 15 अक्टूबर को क्वांर नवरात्र प्रारंभ हो जाएगा और लगभग 60 फीसदी से अधिक झांकी निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। रंग रोगन सजावटी का कार्य चल रहा है मंदिर का निर्माण गुबंद कपड़ा से सुसज्जित किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न देवी- देवताओं की मूर्तियों का भी निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है साथ ही विगत 7 वर्ष पहले झांकी निर्माण किए जा चुका है जिसमें भारी मात्रा में जनता जनार्दन श्रद्धालु गण पहुंचे थे, और अलौकिक मनोरम जीवंत झांकी का दर्शन कर इस समिति का बड़ा ही तारीफ किया था। 

दर्शनार्थियों की मांग को ध्यान में देखते हुए पुन: इस वर्ष यह जीवंत झांकी निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा बांस बल्ली लकड़ी और लोहे का प्लेट से सीढिय़ां का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही समिति के संरक्षक संतोष पूरण लालवानी ने बताया बच्चों का आकाश झुला झारखंड से आ रहा। जो कि बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोगों के मनोरंजन का साधन होगा। माता जी की विभिन्न दर्शनीय स्थलों की झांकी के माध्यम से देवी माता का दर्शन होगा साथ ही मां दुर्गा का मूर्ति स्थापना ज्योति प्रज्ज्वलित होगा। इस झांकी निर्माण में अशोक सिन्हा, बोधसागर साहू, पवन देवांगन, सुरेश साहू सहित लगभग 100 से अधिक लोग झांकी निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news