सरगुजा

भाजपा की दूसरी सूची में सरगुजा संभाग के कई विस सीटों में नए चेहरे
09-Oct-2023 8:37 PM
भाजपा की दूसरी सूची में सरगुजा संभाग के कई विस सीटों में नए चेहरे

अंबिकापुर प्रत्याशी के लिए सस्पेंस बरकरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 9 अक्टूबर। भाजपा छत्तीसगढ़ ने दूसरी सूची में सरगुजा संभाग के सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

सूची में जारी प्रत्याशियों में कई नए चेहरों पर भाजपा ने इस बार दांव लगाया है तो वहीं अंबिकापुर सीट से प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं करने से सस्पेंस बरकरार है।

बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा से पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा की पत्नी नया चेहरा उद्धेश्वरी पैकरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उद्धेश्वरी दो बार जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ व तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहीं। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य तथा भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

सरगुजा जिला के हाई प्रोफाइल सीट में शामिल सीतापुर विधानसभा सीट में भाजपा ने नए प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो पर अपना दांव खेला है। रामकुमार टोप्पो ने सेना में सिपाही से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन किया है, वे  कोटछाल सीतापुर निवासी हैं।

सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत विस से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व में विधायक दो बार, पूर्व में मंडल अध्यक्ष भाजपा, पूर्व जनपद सदस्य रह चुकी हैं।

कोरिया जिला में भैयालाल राजवाड़े को बैकुंठपुर विस से प्रत्याशी बनाया गया है। वे पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, पूर्व में दो बार विधायक, दो बार जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, चार बार सरपंच रहे।

श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ विस से प्रत्याशी बनाए गए हैं, वे पूर्व में विधायक मनेन्द्रगढ़, पूर्व में जनपद पंचायत अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे हंै।

जशपुर जिला के कुनकुरी विधानसभा सीट से भाजपा ने विष्णु देव साय तो वहीं पत्थलगांव सीट से सांसद गोमती साय को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं जशपुर से राय मुनि भगत को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

चंद्रपुर विधानसभा से भाजपा ने जशपुर राज परिवार की बहू संयोगिता सिंह जूदेव को प्रत्याशी बनाया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news