रायगढ़

कांग्रेस ने पहली सूची के साथ ही अबकी बार 75 पार का बिगुल बजा दिया-अनिल शुक्ला
16-Oct-2023 6:46 PM
कांग्रेस ने पहली सूची के साथ ही अबकी बार 75 पार का बिगुल बजा दिया-अनिल शुक्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 16 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस द्वारा घोषित प्रथम 30 प्रत्याशियों की सूची देखते हुए प्रतिक्रिया जारी कर कहा कि कांग्रेस ने अपने संकल्प अबकी बार 75 पार के नारे को जमीनी हकीकत में लाने के ठोस इरादे का  ऐसा बिगुल फूंक दिया है जिससे भाजपा के हौसले पूरी तरह से पस्त होते नजर आ रहे है।

अनिल शुक्ला ने कहा कि पहली 30 उम्मीदवारों की सूची से स्पष्ट हो गया अबकी बार 75 पार का लक्ष्य जो कांग्रेस ने तय किया है जरूर पूरा होगा। कांग्रेस की सूची हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। 14 एसटी, 3 एससी, 9 ओबीसी वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लोगों को अवसर दिया गया है। कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद भाजपा में फैली घबराहट और बौखलाहट यह बताने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा ने चुनाव के पहले ही अपनी हार मान लिया है। कांग्रेस के पहली सूची के सारे 30 उम्मीदवार प्रचंड मतों से चुनाव जीतेंगे। अबकी राजनांदगांव विधानसभा में भी नया इतिहास लिखा जायेगा। रमन सिंह भी चुनाव हारेंगे।

अनिल शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने 15 सालों के शोषण के सभी आरोपियों को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता में जले में नमक छिडक़ा है। नान घोटाले, झलकी, पनामा, इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, स्काईवॉक घोटाला, चिटफंड घोटाला, आंखफोड़वा के सभी आरोपियों को प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामियां तथा वायदा खिलाफी को जनता के बीच लेकर जायेंगे। साथ ही भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के भ्रष्टाचार ही हमारे चुनावी हथियार  होंगे। एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है वहीं भाजपा की मोदी सरकार ने अपने महत्वपूर्ण वायदो 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार, किसानों की आय दुगुनी करने तथा 100 दिनों में महंगाई कर विदेश से कालाधन लाना तथा हर के खाते में 15 लाख जैसे वादों को मोदी सरकार ने जमुला बता दिया था। इसे भी हम जनता के बीच लेकर जायेंगे।

अनिल शुक्ला ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news