सरगुजा

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए तीरंदाजी संघ के चार खिलाडिय़ों का चयन
22-Oct-2023 9:59 PM
राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए तीरंदाजी संघ के चार खिलाडिय़ों का चयन

अंबिकापुर, 22 अक्टूबर। तीरंदाजी संघ के चार खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

23वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता कोंडागांव में तीरंदाजी संघ के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर -14 से बालिका वर्ग अनीता ने तृतीय स्थान रजत पदक, बालक वर्ग से अभिज्ञान यादव ने व्यक्तिगत में चौथा स्थान एवं टीम इवेंट में गोल्ड मेडल, अंडर -17 से मयंक मण्डल ने व्यक्तिगत में चौथा एवं टीम इवेंट में सिल्वर पदक एवं अंडर -19 से फ़ाजि़ल अंसारी ने व्यक्तिगत राउंड चौथा स्थान तथा टीम इवेंट मे रजत पदक प्राप्त किया।

इन सभी खिलडिय़ों ने राज्य स्तरीय में चार पदक प्राप्त कर राजस्थान में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए. इनकी इस उपलब्धि पर संघ के संरक्षक लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष शैलेश सिंह देव, उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, दीपक सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह, सह सचिव एम सिद्दीकी, सचिव राहुल सोनकर एवं सहायक कोच ओम सिंह ने  बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news