सरगुजा

अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी
25-Oct-2023 6:43 PM
अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी

  सिंहदेव से होगा मुकाबला  


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 अक्टूबर।
अंबिकापुर विधानसभा सीट से अंतत: भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर ही दी। लखनपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 

हालांकि राजेश को टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से थी और उन्होंने प्रचार-प्रसार करना भी शुरू कर दिया था। टिकट मिलने के बाद राजेश जोर-शोर से चुनावी रण में उतर गए हंै।

ज्ञात हो कि राजेश अग्रवाल पूर्व में कांग्रेस संगठन से ही जुड़े थे, लेकिन वर्ष 2018 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा संगठन ज्वाइन कर लिया था, जिसके बाद उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। राजेश को टिकट दिए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष है।

राजेश अग्रवाल के सामने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी की ओर से छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव हैं, जो वर्ष 2008 से लगातार इस सीट से जीतते आए हैं। 

2008 के चुनाव की बात करें तो टीएस सिंह देव 900 कुछ वोट से जीते थे, लेकिन इसके बाद लगातार वे अंबिकापुर विधानसभा सीट में अपना कद बढ़ाते  गए और उन्होंने पिछला चुनाव लगभग 40 हजार मतों से जीते थे, ऐसे में राजेश अग्रवाल के सामने सिंहदेव एक बार फिर कड़ी चुनौती देंगे।

गौरतलब है कि 2008 में परिसीमन के बाद अंबिकापुर सीट अनारक्षित घोषित हुई और मौजूदा उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पहला चुनाव कड़े संघर्ष के बाद बीजेपी के युवा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव से महज 980 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। 

2013 में बीजेपी ने फिर से अनुराग सिंहदेव को मैदान में उतारा, मगर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए श्री सिंहदेव ने 2013 में 19598 और 2018 में रिकॉर्ड 39624 मतों से पराजित किया। इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नए प्रत्याशी के रूप में लखनपुर के राजेश अग्रवाल को चुनावी रण में उतारा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news