रायपुर

रात का तापमान 10 डिग्री को छूने जा रहा
23-Nov-2023 3:59 PM
रात का तापमान 10 डिग्री  को छूने जा रहा

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर।
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट तेजी से  होने लगी है। यह अब 10 डिग्री को छूने जा रहा है। कल उत्तरी छतीसगढ़ के तीन शहरों सरगुजा ,बलरामपुर और जशपुर में रात 11-12 डिग्री ठंडी रही। वहीं रायगढ़ से लेकर दंतेवाड़ा तक रात का तापमान 17-20 डिग्री दर्ज किया गया ।

इधर मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 55 डिग्री पूर्व तथा 30 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। परिणाम स्वरुप  न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । प्रदेश के चरम दक्षिण (बस्तर संभाग के) एक दो  जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क करने की संभावना है। 

एक पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण अगले चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news