गरियाबंद

राजिम नगर साहू संघ की बैठक
24-Dec-2023 4:33 PM
राजिम नगर साहू संघ की बैठक

राजिम, 24 दिसंबर। नगर साहू संघ राजिम के कार्यकारिणी की बैठक नगर साहू भवन में रखी गई थी। 7 जनवरी भक्तिन माता राजिम जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से रैली जुलूस के साथ मनाया जाएगा। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने तन मन धन से पूरा सहयोग करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर साहू संघ के संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, भोले साहू, अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू,  रामजीवन साहू, लोकनाथ साहू, तहसील साहू संघ कोषाध्यक्ष झाड़ू राम साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, सचिव राजू साहू, वेदरामसाहू, रमेश साहू, गजानन साहू, लीलाराम साहू, महिला प्रकोष्ठ सीमा साहू, राम बाई साहू, हरिनाथ साहू सहित अन्य सदस्य  मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news