रायगढ़

21 क्विंटल धान खरीदी से खुशी, किसानों ने कहा-आर्थिक स्थिति सुधरेगी
24-Dec-2023 5:49 PM
21 क्विंटल धान खरीदी से खुशी, किसानों ने कहा-आर्थिक स्थिति सुधरेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 24 दिसंबर। एक नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीदी में अब तेजी आने लगी हैं। जिले में किसान अब बड़ी संख्या में उपार्जन केन्द्रों में पहुंच कर धान विक्रय कर रहे है। जिले के 105 उपार्जन केंद्रो के माध्यम से अब तक 20 हजार 615 किसानों ने 1 लाख 23 हजार 61.60 मिट्रिक टन धान विक्रय कर लिया हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में 83 हजार 63 किसानों ने धान बेचने हेतु पंजीयन करवाया हैं। धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु टीम गठित की गई है। जिसके माध्यम से अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत  निगरानी के साथ कार्यवाही की जा रही हैं। अब तक अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के 7 प्रकरण पर जप्ती की कार्यवाही की जा चुकी हैं।

धान बेचने आए डूमरपाली के किसान गिरधारी लाल प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान एवं प्रति क्विंटल 3100 रुपये में खरीदी करने का निर्णय किसानों के हित में सराहनीय पहल है। साथ ही हमें इस बार दोहरा लाभ मिलेगा उनके द्वारा किए गए घोषणानुरूप हमें दो सालों का बोनस भी मिलेगा। जिससे हम जैसे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसी तरह कुंजेडबरी के किसान मेहत्तर ओंगरे ने बताया कि पहले सरकार हमसे प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान ही खरीदती थी। जिससे मंडी में बेचने के पश्चात जो धान बच जाता था उसे हमें उसे बाहर औने-पौने दामों में बेचना पड़ता था और हमें बहुत घाटा होता था, लेकिन आज सरकार द्वारा 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय से हम जैसे किसानों के लिए फायदेमंद है।

धान बेचने आयी ग्राम-जकेला की महिला कृषक श्रीमती लक्ष्मीन साव ने कहा कि यहां मंडी में सभी प्रकार की सुविधाएं है, जिससे धान विक्रय में आसानी हो रही है। इस बार नयी सरकार के गठन से हमें बहुत खुशी है कि हमें दो सालों का बोनस भी इस बार मिलेगा। साथ ही 3100 रुपये क्ंिवटल में धान खरीदी की जा रही है जिससे हम जैसे किसानों को फायदा होगा। धान बेचने आये सभी किसानों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को अपना धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news