गरियाबंद

गिरीश शर्मा स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित
26-Dec-2023 7:12 PM
गिरीश शर्मा स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 26 दिसंबर।
स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अयोध्या संस्कृति एवं कला महाकुम्भ में शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा को स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। रामकथा पार्क अयोध्या में आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्याम बिहारी अग्रवाल, पूर्व विभागाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कला समीक्षक एवं इतिहासकार राकेश गोस्वामी दिल्ली एवं प्रसिद्ध चित्रकार,कवि एवं लेखक रविन्द्र कुशवाहा थे।

पांच दिवसीय इस अयोध्या संस्कृति एवं कला महाकुंभ का आयोजन स्वदेश संस्थान अयोध्या द्वारा रामकथा पार्क अयोध्या में किया गया था।  जिसमें गरियाबन्द जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव खट्टी में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा का सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी शर्मा को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, जिला स्तर पर विविध सम्मान, ऑनलाइन क्लास के लिये शिक्षा विभाग द्वारा विशेष सम्मान, इंदौर में भारत एवार्ड सम्मान से सम्म्मनित किया जा चुका है। 

शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में सेवारत  गिरीश शर्मा ने अपने सहयोगी शिक्षक नारायण चंद्राकर के साथ मिलकर पूरे विद्यालय में प्रिंट रिच वातावरण, किचन गार्डन, शाला की बाहरी दीवारों को रेलगाड़ी का रूप दिया है, जिसके कारण से यह शासकीय विद्यालय का एक अलग ही रूप दिखता है। शर्मा को अयोध्या में स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्म्मनित किये जाने पर उनके शुभचिन्तको ने शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news