जशपुर

कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ रैली
27-Dec-2023 4:45 PM
कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में  ‘हैं तैयार हम’  रैली

जिले से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 27 दिसंबर।
जिला कांग्रेस कार्यालय में 28 दिसंबर को कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस नागपुर में होगी कांग्रेस की विशाल रैली ‘हंै तैयार हम’ कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को नागपुर में दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहस्त्रांशु पाठक ने बताया कि यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज है। राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता लाखों की संख्या में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आगे कहा कि नागपुर की यह रैली देश की राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगी। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी। 

कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885 से ही जनता की आवाज बन कर संघर्ष करती रही है। देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी। देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में भी कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। जनसमस्याओं को लेकर मुखर हो हम जनता की आवाज बने रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर ‘हंै तैयार हम’। 

प्रेसवार्ता में ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन भगत, तारो सिंह, सैफ कुरैशी, निखिल रवानी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news