जान्जगीर-चाम्पा

श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त हुए भाव-विभोर
29-Dec-2023 3:44 PM
श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त हुए भाव-विभोर

 बलौदा, 29 दिसंबर।  नगर में श्री मद भागवत कथा के चौथे दिवस नवल भवन परिसर में  महेश कुमार सोनी द्वारा पिता बहोरन लाल सोनी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत कथा मे पं. मनोज तिवारी ने  गुरुवार को वामन अवतार, श्रीरामकथा व कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। इस दौरान जीवंत झांकियों के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पूरा पंडाल  सजा दो घर वो गुलशन सा हमारे सरकार आये है, और गोविंद बोलो गोपाल बोलो , नंद के घर आनंद भयो व जय कन्हैया लाल की.. के उद्घोष से गूंज उठा। सुमधुर भजनों के साथ कथा श्रवण करने भक्तों की भारी भीड़ रही।

कथा के चौथे दिन गुरुवार को वामन अवतार बताया कि भगवान ने राजा बलि से दान में तीन ही पग मांगा। प्रभु ने पहले पग में राजा बलि का मन नापा, तो दूसरे में पूरी सृष्टि यानी धन को नाप दिया। जब तीसरे पग की बारी आई, तो राजा बलि भी मूक हो गया। तब उनकी  पत्नी आगे आई और राजा बलि को अपना तन भगवान को अर्पित कर देने की बात कही।

इस तरह राजा बलि के दान में उनकी पत्नी  का भी उतना ही योगदान है। इस तरह राजा बलि ने तन, मन व धन भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया। पं. मनोज तिवारी  ने राम कथा का वर्णन करते हुए मनुष्य को उनके जीवन चरित्र का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।कथा के दौरान रामचरित मानस के दोहों व चौपाइयों का संक्षेप में वर्णन करते हुए उसका सार बताया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुमधुर भजन गायन के बीच भगवान के कृष्ण रुप में जन्म लेने का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि कृष्ण लीला को दोबारा करना भगवान के लिए भी संभव नहीं है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news