सूरजपुर

शोभा मंजरी सिंहदेव की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर
29-Dec-2023 9:01 PM
शोभा मंजरी सिंहदेव की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 29 दिसंंबर। राज परिवार के इंद्रजीत प्रताप सिंहदेव की पत्नी स्व. शोभा मंजरी सिंह देव की स्मृति में शुक्रवार को ग्राम अरगोती में सर्वेश्वरी समूह शाखा अम्बिकापुर के तत्वावधान में विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर में डाक्टरों की टिम द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों का  स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कर उचित परामर्श देते हुए निशुल्क दवा व चश्मा का वितरण किया गया।

गौरतलब है कि पिछले 2 वर्षों से लखनपुर राजपरिवार के इंद्रजीत प्रताप सिंहदेव और राज परिवार के सदस्यों द्वारा   स्व. शोभा मंजरी सिंह देव के स्मृति में डांड केसरा, बिनीया में साड़ी कंबल का  निशुल्क वितरण करते हुए ग्राम अरगोती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।

इसी तारतम्य में शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां स्वर्गीय शोभा मंझरी सिंहदेव के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए स्वास्थ्य शिविर शुभारंभ किया गया। शिविर में स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कर निशुल्क दवा चश्मा का वितरण किया गया।

 इस शिविर में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ,लुण्ड्रा पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, रणजीत सिंहदेव, इंद्रजीत सिंहदेव, विक्रमादित्य सिंहदेव, रणविजय सिंहदेव , वीरेंद्र सिंहदेव, देवआकृत सिंह झाला,मानवेंद्र सिंह,  समर विजय सिंह तोमर, राधा गोविंद सिंह ,राकेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अजय सिंह, राहुल जायसवाल, संतोष गुप्ता, प्रभाकर सिंह, प्रशांत ताम्रकार, विश्वजीत सिंह, उमेश सिंह, डॉ अनिल सिंह, डॉक्टर पी एन द्विवेदी, डॉक्टर अर्पण सिंह, डॉक्टर अनूभा सिंह ,डॉक्टर चैतन्य सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news