जशपुर

सीएम की पहल पर घायल दंपत्ति को तत्काल मिली सहायता, बाइक से गिर कर घायल हुए थे
01-Jan-2024 8:43 PM
सीएम की पहल पर घायल दंपत्ति को तत्काल मिली सहायता, बाइक से गिर कर घायल हुए थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 1 जनवरी। सडक़ दुर्घटना में घायल हुए दंपत्ति को मुख्यमंत्री की पहल पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिली, जिससे उनकी जान बच गई।

गवरमारा निवासी सुखसाय और उसकी पत्नी बिंदु बाई रविवार को निजी काम से बाइक से कांसाबेल गए हुए थे। काम निबटा कर शाम लगभग 4 बजे वापस गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सूजीबहार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर सडक़ से नीचे उतर कर गिर गई। दुर्घटना में सुखसाय और उनकी पत्नी बिंदु बाई को सिर में गंभीर चोट लगी है।

 दुर्घटना की सूचना जैसे ही सीएम निवास में पहुंची, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सहयोग से घायलों के इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहयायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर डीडीसी सालिक साय भी घटना स्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। डीडीसी साय ने घायलों को इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बगिया गांव के रहवासी हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही बगिया स्थित सीएम निवास लोगों की आशा और उम्मीद का केन्द्र बना हुआ है।

विशेषकर चिकित्सकीय सहायता के लिए यहां लगातार फोन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने स्वजनों और सहयोगियों को ऐसे जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हुआ है।

सीएम बनने से पहले तपकरा के विधायक और रायगढ़ लोकसभा से सांसद व केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहने के दौरान भी विष्णुदेव साय बीमार और जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए संवेदनशील व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news