जशपुर

विधायक गोमती का स्वागत, विजय जुलूस
01-Jan-2024 8:44 PM
विधायक गोमती का स्वागत, विजय जुलूस

जशपुरनगर, 1 जनवरी। पत्थलगांव की विधायक गोमती साय की उपस्थिति में रविवार को पत्थलगांव विधानसभा के ग्रामीण मण्डल क्षेत्र के खरकट्टा, खारढोढ़ी, मिर्जापुर, रेरुमाकला (सुखरापारा), दिवानपुर में गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पत्थलगांव ग्रामीण मण्डल के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की जीत हर भाजपा कार्यकर्ता की जीत है। आपके मेहनत लगन एवं विश्वास की जीत है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी दी है, भाजपा के घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करने की गारन्टी दी है। जिसे प्रदेश मुखिया, आपके लाड़ले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरा करना शुरू भी कर दिया। प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी कर दी गई, किसानों का दो साल का रुका धान बोनस की राशि जारी कर दी गई। धीरे-धीरे सभी वादे पूरे किए जाएंगे। श्रीमती साय ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा हो रही है। आप सभी अपने घरों में दीप जलाएं और उत्सव मनाए। उपस्थित जनों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news