दुर्ग

महापौर धीरज से मिले निगम कर्मचारी संघ पदाधिकारी
06-Jan-2024 2:54 PM
महापौर धीरज से मिले निगम कर्मचारी संघ पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जनवरी।
छत्तीसगढ़ स्वशासी कर्मचारी संघ दुर्ग नगर निगम शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर नववर्ष की बधाई दी।कर्मचारी संघ का यह प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और महासचिव अनिल सिंह के नेतृत्व में मिला। मुलाकात के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारी हित में भी महापौर से चर्चा की। महापौर श्री बाकलीवाल ने भी कर्मचारी संघ के पधाधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी अब्दुल गनी, जल गृह विभाग प्रभारी संजय कोहले के अलावा निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news