सूरजपुर
स्वामी विवेकानंद को किया याद
13-Jan-2024 3:32 PM
भैयाथान,13 जनवरी। विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैयाथान में स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के भूतपूर्व छात्र व मुख्यातिथि अमित वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो यात्रा के बारे में बच्चों को बताया, जिसके बाद स्कूल परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा तथा उनके विचारों को आत्मसात करने से जीवन में कैसे सार्थक बदलाव हो सकता है,उसके बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और विवेकानंद जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान संस्था के व्याख्याता रज्जाक अंसारी , राम शरण मिश्रा, रामेश्वरी सिंह, पूनम सिंह, अंजली लकड़ा, शुब्यांजलि कच्छप , अरुणिमा कुजूर, प्रभा टोप्पो, माहेश्वर यादव, आकांक्षा मिश्रा उपस्थित थे।