दुर्ग

गांवों में प्रत्येक घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाए-रविशंकर
06-Feb-2024 1:57 PM
गांवों में प्रत्येक घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाए-रविशंकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 फरवरी।
भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार 4 फरवरी से 11 फरवरी तक पूरे देश में गाँव चलो अभियान को लेकर सम्पर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर मंडल पाटन की रेस्ट हाउस तर्रा में बैठक आयोजित किया गया। 

बैठक में प्रभारी रविशंकर सिंग सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, हर्षा चंद्राकर सदस्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभारी रविशंकर सिंग ने बताया कि पार्टी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक पूरे देश में गांव चलो अभियान चलाएगी, जिसमें ग्राम के प्रत्येक कार्यकर्ता को टोली बनाकर गांव के प्रत्येक घर में प्रत्येक घर जाकर केन्द्र की मोदी सरकार की 9 साल की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना है। इसके लिए एक स्थानीय कार्यकर्ता एवं एक प्रवासी कार्यकर्ता जो कि 24 घंटे का समय देंगे ऐसे दो कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में भेजेंगे का लिस्ट जारी किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित हर्षा चंद्राकर ने कहा कि हम सब ने मिलकर अपने अपने स्तर पर विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं प्रत्याशी रहे विजय बघेल के लिए भरपूर मेहनत किये हार जीत लगा रहता है। निराश होने की आवश्यकता नहीं है, लोकसभा चुनाव नजदीक है पुन: मिलकर मेहनत करेंगे और कमल छाप को विजयी बनाएंगे। मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर ने कहा कि हम ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता है जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है, जो दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, हमें पूरे एक सप्ताह अपने अपने गांव के एक-एक घर में जाकर मोदीजी एव प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को बताना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से खिलावन वर्मा, उत्तरा सोनवानी, शुभम शर्मा, गायत्री साहू, कमलेश चंद्राकर, अशोक निषाद, घनश्याम कौशिक, राकेश चंद्राकर, यशवंत जांगड़े, भानु सोनकर, मनहरण सिंगौर,भरत साहू, कुंदन देवांगन, विनोद चंद्राकर, डॉ.लक्ष्मण यादव, ओमप्रकाश साहू, कमता पटेल, राधेलाल साहू, ओमकार कौशिक, रूपेंद्र साहू, रविकांत कौशिक, विनोद अग्रवाल, लवकुश चंद्राकर, यमन मढ़रिया, हितेश साहू, विवेक कौशिक, सुरेन्द्र सिंगौर, अजय चंद्राकर, राहुल सोनी, अशोक वर्मा, ब्यास बांधे, अरविंद पाल, बिसेसर यादव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news