सूरजपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण, योजनाओं की दी जानकारी
19-Feb-2024 8:27 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण, योजनाओं की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता   
प्रतापपुर,19 फरवरी।
रविवार को नगर पंचायत  प्रतापपुर  क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संस्कृतिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया जिसमें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ हेतु सभी को जानकारी दी गई योजनाओं से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तत्काल निराकरण की कार्रवाई की गई तथा नगर पंचायत प्रतापपुर द्वारा इस कार्यक्रम में जीरो वेस्ट इवेंट के रूप आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना ,मातृ वंदन योजना के बारे में जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार  के संयुक्त सचिव  पदम लाल नेगी उपस्थित होकर सभी स्टॉल का निरिक्षण कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए कार्यक्रम मे सयुंक्त सचिव पदम लाल नेगी के द्वारा  2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया गया।
 
इस दौरान कार्यक्रम मुख्यतिथि के रूप मे लाल संतोष सिंह मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, नगर पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष कंचन सोनी, उपाध्यक्ष रजनी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,अजित शरण सिंह, गिरीश पटेल अवधेश पाण्डेय, राजेश कश्यप, आकाश मित्तल, योगेंद्र, प्रशांत सिंह, प्रदीप गोयल, नगर पंचायत की सीएम ओ यूफ्रिसिया एक्का, अभिषेक एक्का, विशाल मिश्रा, चिरंजन सिंह चंदेल, बिहारी सिंह, नीलेश श्रीवास, राहुल गुप्ता अफसाना सिद्धार्थ पटेल, रुपेश गुप्ता  उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news