दुर्ग

महिला सम्मान समारोह 2 को
01-Mar-2024 4:50 PM
महिला सम्मान समारोह 2 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 1 मार्च।
शनिवार 2 मार्च को ग्राम महका खुर्द में एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। 
महाकाकला उपसरपंच अर्चना यादव ने बताया कि पाटन विधानसभा के ग्राम महका खुर्द महिला संगठन के द्वारा विगत 6 वर्षों से महिलाओं को सशक्त करने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में इस वर्ष भी महिलाओं को सशक्त बनाने और रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण के लिए 2 मार्च को ग्राम महका खुर्द में एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है, जिसमें महिलाओं द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता, रस्सी खींच प्रतियोगिता, जिसमें प्रथम पुरस्कार 3001, द्वितीय पुरस्कार 2001 एवं सुवा नृत्य का कार्यक्रम एवं रोजगार के क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण जिसमें धान आर्ट, धूप, मोमबत्ती, साबुन, डिटर्जेंट, धूप एवं शिक्षा, व्यवसाय, कानून के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जायेगा। आयोजन में भाग लेने के लिए महिलाओं को ग्राम पंचायत महका खुर्द उपसरपंच अर्चना यादव से संपर्क करना होगा। 

इस कार्यक्रम में प्रथम सत्र में पद्मश्री उषा बारले, मिनी माता अलंकार से सम्मानित मोना सेन, पायल साहू  छ. ग. अभिनेत्री, सारू दुबे अभिनेत्री, रोजगार उन्मुखी नई योजनाओं के क्रियान्वयन के क्षेत्रों में रजनी रजक राष्ट्रपति  सम्मान से सम्मानित,  महिला विशेषज्ञ डॉक्टर, समाज उत्थान में कार्य करने वाली मातृ शक्ति ललेस्वरी साहू, श्रद्धा साहू, श्वेता यदु एडीईओ पाटन, अजीता गोपेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा, साधना वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत महाकाकला होंगे। 

द्वितीय सत्र के दौरान मुख्य अतिथि ख्याति साहू डायरेक्टर प्रिज्म  संस्थान ,डॉ. श्रद्धा सुध आयुवेर्दिक विज्ञान, निर्मला भारती स्वस्थ्य विभाग,हेमलता वर्मा आरक्षक थाना उतई ग्रामीण एवं शहरी उत्थान के क्षेत्र पुष्पा यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,योगिता चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग,लक्ष्मी साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग,हर्षा लोकमणी चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ,सीता प्रेमलाल साहू पूर्व अध्यक्ष नगर निगम चरोदा,त्रिवेणी बंजारे सदस्य जनपद पंचायत पाटन, अमृता नेताम सदस्य जनपद पंचायत बालोद रहेंगे।

महिला समूह के संगठन प्रगति ग्राम संगठन की पहल में सभी महिलाओं को सादर आमंत्रण किया गया है, सभी खेल, प्रशिक्षण निशुल्क रहेंगे। जिसमें  रजिस्ट्रेशन  नूतन यादव को कॉल के माध्यम रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिनका मो.  8305985034,7999559537, 7647902974 हैं। समूह की अध्यक्ष गीता वर्मा, नर्मदा सोनवानी, जागेश्वरी देवांगन सचिव, सरंक्षक अर्चना यादव उपसरपंच महका खुर्द है, एवं प्रगति ग्राम संगठन एवं आस पास के  गांव के महिलाएं भी शामिल होगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news