धमतरी

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
03-Mar-2024 5:26 PM
चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 3 मार्च। कांकेर लोकसभा चुनाव हेतु सिहावा विधानसभा स्तरीय केंद्रीय कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन नगरी में हुआ।

इस अवसर पर राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

साथ में वर्तमान सांसद मोहन मांडवी, लोकसभा संयोजक भरत मटियारा, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, जिला सह प्रभारी हलधर साहू, जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर बेलारगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप के नेतृत्व में 51 महिला पुरुष ने भाजपा प्रवेश किया। भरत मटियारा ने चुनाव संचालन हेतु विभिन्न क्षेत्र में प्रभारी की नियुक्ति का घोषणा किए।

मुख्य अतिथि राजनांदगांव संसद अभिषेक सिंह ने अपने उद्बोधन में नरेंद्र मोदी सरकार एवं केंद्र की योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं समस्त कार्यकर्ताओं को तन मन से काम करने के लिए निवेदन किया।

कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर दुबे ने किया।

कार्यक्रम में मोहन नाहटा, वामन साहू, विकल गुप्ता, प्रेमलता नागवंशी, दिनेश्वरी नेताम, महेंद्र नेताम, रामगोपाल साहू, महेश गोटा, राकेश चौबे, हृदय साहू, राजेश गोसाई, अजय यादव, संजय शांडिल्य, आराधना शुक्ला, अजय नाहटा, निखिल साहू, चंद्रकला साहू, बबीता साहू, सुलोचना साहू, ईश्वरी नेताम, यशोदा साहू, हेमलता साहू, लक्ष्मी ठाकरे, हेमलता साहू, प्रीति यदु, चेलेश्वरी साहू, श्यामन्तक बिसेन, बलजीत छाबड़ा सहित विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news