बलरामपुर

गर्मी में धान की खेती करने में जुटे किसान
03-Mar-2024 8:50 PM
गर्मी में धान की खेती करने में जुटे किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 3 मार्च।
जिले में गर्मी के मौसम में भी किसान धान की खेती कर रहे हैं। आमतौर पर छत्तीसगढ़ में धान की खेती जून के महीने से शुरू होती है जबकि धान की कटाई नवंबर और दिसंबर महीने में होती है इसलिए धान को खरीफ की फसल भी कहा जाता है। फरवरी के अंत और मार्च महीने की शुरुआत में धान की खेती करने वाले किसान लाभ की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि इस मौसम में धान की सिंचाई के लिए पानी की कमी एक प्रमुख समस्या है। अभी लगाए जा रहे धान की मई के अंतिम सप्ताह और जून के प्रथम पखवाड़े तक आसानी से कटाई और मिसाई हो जाती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news