राजनांदगांव

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास-झा
05-Mar-2024 2:21 PM
खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास-झा

अंतर जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मार्च।
रक्षित केंद्र राजनंादगांव में अंतर जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 29 फरवरी को किया गया। प्रतियोगिता में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खिलाड़ी शामिल हुए। स्पर्धा में कुल 60 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। जिसमें व्हालीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, ऊंचीकूद, लंबी कूद, गोलाफेंक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव दीपक झा के दिशा निर्देश पर एसपी मोहित गर्ग एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 29 फरवरी को रक्षित केंद्र राजनांदगांव में रेंज स्तर पर पुलिस पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खिलाडिय़ों द्वारा बढ़-चढक़र हिस्सा लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव दीपक झा ने खिलाडिय़ों से उनका परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया। 

उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व है। इससे हमारी शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता में दो पहलू होते हैं, हार या जीत, परंतु यह हमें सबसे महत्वपूर्ण चीज जो मिलती है वह है अवसर के साथ सिख, जो हमें हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है। 

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव श्री झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें बैडमिंटन डबल में पुरूष वर्ग में प्रथम नरेन्द्र देवांगन व अनिल नेताम, द्वितीय रामनारायण तिवारी व अमित ठाकुर कबीरधाम, पुरूष वर्ग गोला फेंक में प्रथम विकास पटेल, द्वितीय अविलेश ढीढ़ी, महिला वर्ग गोला फंेक में प्रथम ईश्वरी साहू, द्वितीय तामेश्वरी, पुरूष वर्ग लंबी कूद में प्रथम तारकेश्वर साय, द्वितीय राहुल सिंह, महिला वर्ग में प्रथम ईश्वरी साहू, द्वितीय तामेश्वरी साहू, पुरूष वर्ग तीरंदाजी में प्रथम सुरेश भोई, गेंडी दौड़ पुरूष वर्ग में प्रथम राजकुमार साहू, द्वितीय रविशंकर पटेल,100 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में तारकेश्वर साय, द्वितीय राहुल सिंह, पुरूष वर्ग 200 मीटर दौड में प्रथम तारकेश्वर साय, द्वितीय कपिल सिंह, पुरूष वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रथम शिवकुमार रजवाड़े, द्वितीय कपिल सिंह, महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रथम ईश्वरी साहू, द्वितीय पुष्पा चंद्रवंशी, पुरूष वर्ग 3000, 5000, 10000 मीटर दौड़ में प्रथम।

अशोक वर्मा, द्वितीय किशन देवांगन, पुरूष वर्ग ऊंचीकूद में प्रथम विकास पटेल, द्वितीय नंदकुमार मेरावी, महिला वर्ग में प्रथम तामेश्वरी, द्वितीय श्रद्धा श्वेता, व्हालीबाल में कबीरधाम की टीम प्रथम और कबड्डी में राजनांदगांव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।-
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news