बस्तर

महाशिवरात्रि पर शंकर देवालय में 1100 दीप जले
09-Mar-2024 9:20 PM
महाशिवरात्रि पर शंकर देवालय में 1100 दीप जले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 9 मार्च। दलपत सागर उत्सव समिति के द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर दलपत सागर पर स्थित प्राचीन शंकर देवालय मे अपार भक्तगण के दर्शन से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में 1100 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

समिति के अध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा कि लगभग 11000 भक्तों ने भगवान शंकर के दर्शन किये। प्रसाद के रूप में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। पांडे ने कहा-आने वाले समय में और भव्य रूप से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। विशेष रूप से आज के इस आयोजन में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर सफीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, राजपाल कसेर, संभु नाग नीलम यादव,भारती श्रीवास्तव,महेंद्र पटेल,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम सहित भक्तगण उपस्थित थे।

जिसमें मुख्य रूप से आयोजन समिति के रामाश्रय सिंह,विधु शेखर झा,संग्राम सिंह राणा,सोनू पांडेय,धीरज कश्यप, अनिल लुक्कड़,रोशन झा,सुलता महाराणा, ममता राणा, सविता देवांगन,बी. जयराम,अभिशेख तिवारी, दिनेश सराफ, धर्मेंद्र महापात्र,संगीता झा, प्रथम झा, अंजू झा,आयुक्त हरेश मण्डावी,नगर सेना सहित पुलिस विभाग व नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news