बलरामपुर

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में महिला की मौत
12-Mar-2024 9:46 PM
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में महिला की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,12 मार्च।
अंबिकापुर-राजपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 पर एक महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अंबिकापुर से अपने घर वापस लौट रही थी।
  
घटना लगभग 12.15 की है। भदार निवासी अबरार अपनी पत्नी सफीना सिद्दीकी (29 वर्ष) के साथ  स्कूटी पर सवार होकर अंबिकापुर से अपने घर भदार वापस लौट रहे थे। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक सीजी 15  ए 7804 बरियों से गिट्टी लोडकर राजपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन राजपुर से पहले हरीतिमा के पास माँ पूर्णिमा पार्क के पास पहुंचे, तभी एक दूसरे को ओवरटेक करते के समय सफीना सिद्दीकी का दुपट्टा ट्रैक्टर- ट्रॉली में फंस गया। जिससे वह स्कूटी से नीचे गिर पड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्कूटी चालक पति जब पीछे मुड़ कर देखा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर वाहन को भी जब्त कर थाने ले आई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news