रायपुर

पंकज विक्रम सम्मान 27 खिलाडिय़ों को
14-Mar-2024 9:27 PM
पंकज विक्रम सम्मान 27 खिलाडिय़ों को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मार्च। छह वर्ष बाद आज  राज्य खेल अलंकरण समारोह -24 आयोजित कर 133 खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,खेल मंत्री टंकराम वर्मा,कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी , विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित थे। शहीद विनोद चौबे की पत्नी रंजना चौबे, शहीद कौशल यादव की माता का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 6, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 3, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5  एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाडिय़ों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिला?ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाडिय़ों को वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रूपए तथा 2020-21 के लिए 142 खिलाडिय़ों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news