बलरामपुर

रौनियार महिला संघ का होली मिलन समारोह
21-Mar-2024 8:30 PM
रौनियार महिला संघ का  होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 21 मार्च।
रामानुजगंज के आमंत्रण धर्मशाला में विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी रौनियार महिला संघ ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

होली मिलन समारोह सबसे आत्मीय मिलन और आपसी विचार-विमर्श के लिए आयोजित की गई थी, जिससे महिला एकता एवं महिला सशक्तिकरण को बल मिले। इसमें रामानुजगंज की रौनियार महिलाओं ,बेटियों और बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और नृत्य,संगीत,चुट्कुले, मिमिक्री,रंगरोधन सायरी इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस होली मिलन ईकाई अध्यक्ष स्नेहलता गुप्ता, सचिव रश्मि गुप्ता,उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष उषा गुप्ता, रेखा गुप्ता, संगीता गुप्ता, मीणा गुप्ता, पूनम गुप्ता, शोभा गुप्ता, अनिता गुप्ता, सरोज गुप्ता, आशा गुप्ता, निर्मला गुप्ता, विजेता गुप्ता, तारा गुप्ता, पुनम गुप्ता, मालती गुप्ता, बरखा गुप्ता, एवं अन्य गुप्ता परिवार शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news