दुर्ग

मनरेगा कर्मियों में होली के पहले वेतन, खुशी का माहौल
24-Mar-2024 3:57 PM
मनरेगा कर्मियों में होली के पहले वेतन, खुशी का माहौल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मार्च।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल के बाद  मनरेगा कर्मियों को 2 माह का लंबित वेतन मिला। वेतन नहीं मिलने से  मनरेगा कर्मियों में मायूसी थी, मगर होली के पहले वेतन मिलने पर अब खुशी का माहौल छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने इसके लिए उपमुख्य मंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार जताया। 

संघ के अनुरुद्ध ताम्रकार का कहना है कि प्रदेश में मनरेगा कर्मियों खासकर तकनीकी सहायकों को राज्य स्तर पर राशि के अभाव में विगत 2 माह से अधिक समय से वेतन नहीं मिला पा रहा था। जिसे छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा से मिलकर जिले में लंबित वेतन/मानदेय के संबंध मे केंद्र से बात कर इस माह मे आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया था। जिसे डिप्टी सीएम श्री  शर्मा ने कर्मचारियों की लंबित वेतन की समस्या को संवेदनशील मुद्दा मानते हुए मंत्रालय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर बजट की मांग की एवं मनरेगा कर्मचारियों का वेतन जारी करने विभाग को निर्देशित किया।

इसके तारतम्य में मनरेगा आयुक्त  दीपक सोनी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश के मनरेगा कर्मचारियों का लंबित वेतन होली के पूर्व जारी कर दिया है। त्योहार के पहले लंबित वेतन मिल जाने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। 

महासंघ के प्रांताध्यक्ष अजय क्षत्री ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का त्वरित कार्रवाई एवं आयुक्त दीपक सोनी द्वारा होली पूर्व समस्या का निराकरण कर वेतन जारी करने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के द्वारा जल्द ही मनरेगा कर्मियों हेतु पृथक मानव संसाधन नीति लागू करने का आश्वासन दिया गया है। 

इस दौरान छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम कुर्रे, उपाध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव सुनील मिश्रा, संजीव साहू, राजू ठाकुर, अनिल वर्मा, कुलदीप सिंह, छन्नु महिलांगे, सोहन कुमार सहित प्रांतीय दल व दुर्ग जिले के बहुत से पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news