दुर्ग

8 उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव होना बाकी
28-Mar-2024 3:57 PM
8 उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव होना बाकी

दुर्ग, 28 मार्च। जिले के मात्र 8 उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव होना बाकी है। इन उपार्जन केन्द्रों में मात्र 2235 क्विंटल धान ही शेष बचे है गत वर्ष की भान्ति इस बार भी उपार्जन केन्द्रों में सभी उपार्जित धान का मिलर्स द्वारा उठाव कराया गया।

जिले में इस बार खरीफ 2023-24 धान का 87 सहकारी समितियो के 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों का धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया गया। इनमें 94 उपार्जन केन्द्रों से संपूर्ण उपार्जित धान का उठाव जिले में पंजीकृत 151 मिलर्स के द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में उठाव के लिए शेष बचे 2235 क्विंटल धान में से सर्वाधिक 1200 क्विंटल धान देवरी उपार्जन केन्द्र में है। इसी प्रकार अहेरी 429, पेन्ड्री 280, लिमतरा 240, घोठा 116.80, रौंदा 114, औंधी 57.60  एवं पेन्ड्रावन उपार्जन केन्द्र में 54 क्विंटल धान का उठाव होना शेष है।

गौरतलब है कि जिले इस साल गत वर्ष की तुलना में किसानों से समर्थन मूल्य पर 1560108 क्विंटल अधिक धान खरीदी हुई इसके बावजूद जिले के उपार्जन केन्द्रो से तेजी से धान उठाव हुआ उनके द्वारा अब तक जिले में उपार्जित 5871453 क्विंटल धान का कस्टम मिलिंग के लिए उठाव कर लिया गया है। इसके अलावा जिले में पंजीकृत मिलर्स अन्य जिलों कवर्धा, राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई एवं मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी आदि जिलो में उपार्जित 20 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक जिले में इस बार समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने कुल 1 लाख10 हजार 762 किसानों के 1 लाख 21 हजार 581 हेक्टेयर पंजीकृत किए गए थे जिनसे पंजीयन के अनुसार 61 लाख17 हजार 210 क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य था, मगर कुल 1 लाख 5 हजार 778 किसानों ने कुल 1 लाख13 हजार195 हेक्टेयर क्षेत्र का 58 लाख73 हजार 690 क्विंटल धान का विक्रय किया जबकि गत 101608 किसानों से कुल 4313581 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news