दुर्ग
भिलाई नगर, 29 मार्च। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से निर्धारित समय सीमा में समस्त करो के भुगतान करने की अपील की गई है।
निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत द्वारा विगत दिनों राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा की गयी। इस दौरान टैक्स वसूली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश समस्त वार्ड प्रभारी राजस्व कर्मचारियों को प्रदान किये गये। निगम की सहायक राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे ने जानकारी देकर बताया कि टैक्स वसूली के कार्य में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने वार्ड प्रभारी राजस्व कर्मचारी घर-घर विजिट कर रहे है साथ ही निगम कार्यालय में भी टैक्स जमा लिये जाने कर्मचारी कार्य से संलग्न किये गये है। निगम कमिश्नर राजपूत के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड में इस संबंध में मुनादी करायी गयी है। जिससे लक्ष्य अनुरूप राजस्व की वसूली प्राप्त की जा सकें। निगम प्रशासन द्वाराक्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए निर्धारित समय सीमा में 31 मार्च के पहले सम्पतिकर, समेकित कर, जलकर, भू-भाटक, दुकान किराया एवं अन्य करों का भुगतान कर नगर विकास में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।