जशपुर

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम साय
02-Apr-2024 2:49 PM
विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन  में शामिल होंगे सीएम साय

तीनों विधानसभा में होगा सम्मेलन का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 2 अप्रैल।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के जशपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगें। इस दौरान, मुख्यमंत्री साय कार्यकर्ताओं से सीधी बात कर लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेंगे। 

इस बैठक की तैयारी के सिलसिले में सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, नगरपालिका जशपुर की पूर्व अध्यक्ष रजनी प्रधान, राजकपूर भगत, देवधन नाायक, मंगलनाथ सिंह, फैजान सरवर खान, शरद चौरसिया, संतोष सिंह, संजीव ओझा, विजय सहाय, लालदेव भगत, श्यामलाल भगत, त्रिवेणी यादव, कमलेश सिन्हा, सावित्री सिंह, विकास सोनी, संजय गुप्ता, राजू सिंह, विनोद निकुंज, गोविंद भगत, अभिषेक मिश्रा, आशु राय, राधेश्याम राम, महेश पांडे सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। 

संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जशपुर जिले के तीनों विधानसभा सीटों से ऐतिहासिक मतों से बढ़त दिलाना है। इसी लक्ष्य को लेकर हम सब आगे बढ़ रहें हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां हर कार्यकर्ता को आगे बढऩे का समान अवसर मिलता है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 5 अप्रैल को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हो कर,कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा करेगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने चुनाव के प्रचार अभियान के अब तक के अनुभव और अगर कोई समस्या आ रही हो तो उसे कार्यकर्ता साझा कर सकते हैं। उन्होंने सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की।

तीनों विधान सभा में बैठक 
पार्टी के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जशपुर में 5 अप्रैल, कुनकुरी में 6और पत्थलगांव में 7 अप्रैल को सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। इन तीनों ही सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्ण्ुदेव साय उपस्थित रहेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news