जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 3 अप्रैल। मनोरा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी, हिंदी माध्यम विद्यालय मनोरा में प्राचार्य आरबी निराला के मार्गदर्शन में विद्यालय में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ है। शैक्षणिक गुणवता में सुधार हुआ है। सभी कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा बेहतरीन शैक्षणिक गतिविधि का संचालन कर रहे है। जिसका परिणाम यह है कि गत वर्षों के बोर्ड परीक्षाओं में भी शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में जशपुर जिले के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिसमें मनोरा विद्यालय से वंशिका बंजारे कक्षा 8वीं में चयन हुआ है। और इस संस्था में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत दीपिका पैंकरा का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन होने पर प्राचार्य और विद्यालय के शिक्षकाओं ने हर्ष व्याप्त करते है हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।