धमतरी

बस्तर नेता सोयम मुका ने किया जनसम्पर्क
24-Apr-2024 1:54 PM
बस्तर नेता सोयम मुका ने किया जनसम्पर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 24 अपै्रल। प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनु जनजाति मोर्चा कोंटा के विधायक प्रत्याशी रहे सोयम मुका ने कांकेर लोकसभा के सिहावा विधानसभा के नगरी मंडल के छिपली, सम्बलपुर, अमाली बोडरा भोथली में कार्यकर्ताओं से जन सम्पर्क कर कार्यकर्तागणों में जोश भरा, मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव भाजपा सरकार जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं भोजराज नाग और नरेंद मोदी को जिताने का आह्वान किया।

छिपली में महतारी वंदन सम्मान समारोह आयोजित की गई जिसमें सभी माताओं को श्रीफल भेंट करके उनका सम्मान किया गया। उनके साथ जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, महामंत्री हृदय साहू, विधि नाग दीप देवांगन, बलेश जी हरचंद साहू, दीनदयाल सेन अशोक कश्यप, दीनदयाल कश्यप, कमलेश साहू जसवंत यादव, पुष्पा साहू, एकता साहू, जमुना नवरंग, श्रवण निगम रघु कोरे यतींद्र ध्रुव शंभू साहू एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news