गरियाबंद
जामगांव में शाला प्रवेशोत्सव
27-Jun-2024 11:10 PM
![जामगांव में शाला प्रवेशोत्सव जामगांव में शाला प्रवेशोत्सव](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/17195100216.jpg)
राजिम, 27 जून। शासकीय हायर सेकेंडरी एवं पूर्व माध्यमिक शाला जामगांव में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, जामगांव के सरपंच अरुण सिन्हा, शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री मिजून साहू, पूर्व सदस्य मेवा लाल तारक, जनपद सदस्य राज दीवान, वेद दीवान, संस्था प्रमुख भारती, सभी शिक्षक गण, पालक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।