गरियाबंद

कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की, आज संविधान बचाने का ढोंग करने का भी उन्हें हक नहीं - चंद्रशेखर साहू
26-Jun-2024 2:42 PM
कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की, आज संविधान बचाने का ढोंग करने का भी उन्हें हक नहीं - चंद्रशेखर साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 26 जून। मंगलवार 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ भाजपा द्वारा आपातकाल स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के शिशु मंदिर में आपातकाल एवं लोकतंत्र की हत्या विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही मीसा बंदी रहें जीडी उपासने, लोचन साहू, महेंद्र जैन, तथा परिवार के सदस्य, गुरुनारायण तिवारी का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की 25 जून का काला दिन देश के इतिहास में लोकतंत्र पर लगा सबसे बड़ा काला दाग है। कांग्रेस कभी इस दाग को धो नहीं सकती। जिस तरह कांग्रेस ने प्रजातंत्र के चारों स्तंभों के अधिकारों का हनन किया। सत्ता बचाने देश में संवैधानिक अधिकार का दुरुप्रयोग किया, लोकतंत्र की हत्या कर दी। इसे देश कभी भूल नहीं सकता है। कांग्रेस ने जनसंघ सहित सभी विपदलों के नेताओ और कार्यकर्ताओ को कारावास से भी गंभीर सजा दी। बिना नियम कानून के महीनों जेल में भर दिया गया। विपक्ष और मीडिया की आवाज दबा दी गई। एक लाख 40 हजार लोगों को बंदी बना दिया गया। स्कूली छात्रों को भी नहीं छोड़ा गया। ये भारत के इतिहास का सबसे बुरा दिन था। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज यही लोग संविधान की दुहाई दे रहे है। उन्हें शर्म आनी चाहिए लज्जा आनी चाहिए। आज कांग्रेस नजर नहीं मिला सकती है।

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि आपातकाल ऐसा काला अध्याय है जिसे कभी देश भुल नही सकता है। इस घटना में देश ने जहां अपनी अस्मिता खोई वही कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान का अपमान किया। आज कांग्रेस को खुद को संविधान का हितैषी बताने का नैतिक अधिकार नहीं है। 

इस दौरान आपातकाल में कांग्रेस के यातना से प्रताडि़त नगर के जीडी उपासने, ग्राम कुटैना निवासी लोचन साहू ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि इस काले दिन को आजीवन नहीं भूल सकते है। इस वक्त जो यातनाएं सही, उसे याद कर आज भी आंख भर आती है। हमें जेल डालकर परिवार को प्रताडि़त किया गया। परिजनों से मिलने तक नहीं दिया गया। कई लोग अपने परिजनों की अंतिम दर्शन नहीं कर पाए। इस काले दिन के हम साहै। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कांग्रेस आज देश में संविधान बचाने की दुहाई दे रही है। जिस पार्टी के लोगो ने देश में आपातकाल लगाया जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की, जनतंत्र की हत्या की ऐसे लोगों आयना दिखाने की जरूरत है। कांग्रेस ने प्रजातंत्र के चार स्तम्भ न्याय पालिका, विधायिका, कार्यपालिका और मीडिया की आजादी छीनी। आज भी 18वीं लोकसभा में जैसे अमर्यादित व्यवहार कांग्रेस का देखने की मिल रहा वह शर्मनाक हैं। आज भी कांग्रेस के कृत्य को देखकर कहा जा सकता है कि कांग्रेस संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने में नाकाम है और सत्ता में आने के लिए किसी भी असंवैधानिक कृत्य के लिए भी पीछे नहीं हटेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news