कोण्डागांव

आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका-मरकाम
28-Dec-2020 4:56 PM
आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका-मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 28 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस की प्रत्येक भारतवासी को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा, भारत की आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आजादी के बाद से 2019 तक भारत के 17 आम चुनाव में से कांग्रेस ने 7 में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया। लगभग आधी सदी तक कांग्रेस केंद्र सरकार का हिस्सा रही। आज भले ही अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं है लेकिन कांग्रेस ही देश का एक मात्र राजनैतिक दल हैं। जिसका कार्यकर्ता भारत के उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम के हर गांव में मिल जाएगा।

आगे कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस किसी एक वर्ग की नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत की अगुवाई कर रही थी। कांग्रेस में कई विचार धाराएं थी, गांधीजी सहित कांग्रेस के नेतृत्वकर्ताओं ने वैचारिक मतभिन्नता का पूरा सम्मान किया तथा विभिन्न विचारों को ले कर स्वतंत्र भारत के एक लक्ष्य के साथ कांग्रेस दुनिया के सबसे बड़े सफल अहिंसक आंदोलन को चलाने में कामयाब हुई।

उन्होंने आगे कहा देश की सामयिक जरूरत के अनुसार कांग्रेस ने समय समय पर प्रथमिकता को बदल कर योजनाओं को बनाया। आजादी के पहले स्वतंत्रता आंदोलन आजादी के बाद गणतंत्र का निर्माण संविधान निर्माण प्राथमिकता में थे। नेहरू जी के बाद शास्त्री जी के समय अनाज देश की सुरक्षा को लक्ष्य रख कर जय जवान जय किसान का नारा दिया गया। इंदिरा जी हरित क्रांति बीस सूत्री कार्यक्रम, अंतरिक्ष कार्यक्रम, परमाणु कार्यक्रम से सुदृढ़ भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता में रखा। राजीव गांधी जब भारत के प्रधानमंत्री बने तब देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए कांग्रेस की प्राथमिकता में सूचना प्रोद्योगिकी और कम्प्यूटर क्रांति थी। पंचायतों को सशक्तीकरण कर सत्ता के विकेंद्रीकरण का मार्ग भी खोला गया। 2014 में केंद्र की सत्ता हाथ से जाने के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक सजग विपक्ष की भूमिका निभा रही हैं। बहुमत के अतिवादी चरित्र का विरोध जिस बेबाकी और निडरता से राहुल गांधी कर रहे हैं। वह कांग्रेस के उन्ही मूल्यों उपज हैं जिन मूल्यों को ले कर कांग्रेस ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक आंदोलन और भारत के सबसे बड़े राष्ट्रवादी आंदोलन भारत की आजादी की लड़ाई को लड़ा था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news