रायपुर
![स्थापना दिवस पर कांग्रेस की पदयात्रा स्थापना दिवस पर कांग्रेस की पदयात्रा](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/16091561606.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। कांग्रेस के 136 वेें स्थापना दिवस पर शहर जिला कांग्रेस ने यहां गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर माल्यार्पण कर शहर में एक पदयात्रा निकाली। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के देशहित में किए गए कार्योंं एवं संघर्षों को याद किया।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के बाद यहां मिठाइयां बांटी गई। वहीं डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक द्वारा सुंदर नगर चौक से लाखेनगर तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, करुणा शुक्ल, सुभाष शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद चौबे, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, आकाश शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए। सदर बाजार ब्लॉक कांग्रेस ने बांसटाल से एवं गुरू घासीदास ब्लॉक ने मरीन ड्राइव में पदयात्रा निकाली।
कांग्रेस स्थापना दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के रामकुंड में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस ने हेसटेग सेल्फी विथ तिरंगा नामक अभियान भी चलाया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में शेयर किया।
इस दौरान जी श्रीनिवास, शब्बिर खान, दिनेश ठाकुर, दिब्यकिशोर निहाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।