दुर्ग

केंद्र की योजनाएं लागू करने में प्रदेश सरकार की रुचि नहीं, धान खरीदी में भी असफल - साय
31-Dec-2020 6:03 PM
केंद्र की योजनाएं लागू करने में प्रदेश सरकार की रुचि नहीं, धान खरीदी में भी असफल - साय

अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर के समापन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

भिलाईनगर, 31 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि धान खरीदी के मामले में प्रदेश सरकार असफल रही है। जिसके कारण धान खरीदी केंद्र बंद हो रहे हैं। सरकार ने जो वादा किया, उसे पूर्ण करने में असफल रही है। केंद्र की जन हितैषी योजनाओं को प्रदेश में लागू करने राज्य सरकार की रुचि नहीं है। जिसके कारण प्रदेश के नागरिकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज भिलाई दुर्ग के अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के समापन प्रशिक्षण वर्ग को नेहरू नगर स्थित एक निजी होटल में संबोधित कर रहे थे।

श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं में चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो अथवा उज्जवला गैस योजना हो इसे लागू करने में प्रदेश सरकार की कोई रुचि नहीं है। केंद्र द्वारा राज्य सरकार को पीएम आवास के तहत छह लाख आवास का निर्माण करने के लिए लक्ष्य दिया गया था, परंतु प्रदेश सरकार केवल एक लाख आवासों का ही निर्माण कर पाई। बारदाना के अभाव में प्रदेश सरकार धान की खरीदी कर पाने में असफल रही है। परिणाम स्वरूप धान खरीदी केंद्र बंद हो रहे हैं। प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे उसे भी पूर्णता पूरा कर पाने में असफल रहे हैं। चाहे शराबबंदी का मामला हो या किसानों के मुद्दे हो। 

उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग समापन समारोह में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार के नए कृषि कानून बिल की अच्छाइयों से किसानों को अवगत  कराते हुए उन्हें  गुमराह होने से बचाएं। इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल 23 मंडल के कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रशिक्षण का उन्हें लाभ मिलेगा और वह पार्टी के हित में अपनी अहम भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष के राजनीतिक जीवन में ऐसा भव्य स्वागत नहीं हुआ है। जो आज भिलाई दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस स्वागत को में अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाऊंगा।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में भिलाई दूर के 23 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक शामिल होकर प्रशिक्षण को पूर्ण किया है।

मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए प्रदेशाध्यक्ष का कुम्हारी, चरोदा, भिलाई 3, खुर्सीपार, पावर हाउस, नेहरूनगर नगर टोल प्लाजा एवं नेहरू नगर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री  रामशीला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, संतोष बाफना, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, भिलाई चरोदा निगम महापौर चंद्रकांता मांडले, राकेश पाण्डेय, माया बेलचंदन, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, शिव तमेर, उषा टावरी, रामानंद मौर्य, राम उपकार तिवारी प्रमोद अग्रवाल, आनंद गौतम, अनिल सोनी, फनेन्द्र पांडेय, संतोष सोनी, विजय जयसवाल, कीर्ति नायक, पुष्पा गेन्द्रे, कंचन सिंह, मंजूषा साहू, प्रवीण सोनी, संदीप अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, भोला साहू टाटा शोभा, पूनम शुक्ला, संध्या आचार्य, राजेश्वरी रेड्डी, संध्या साहू, आशा उमरे,बी.रवि राव, गोपाल विष्ट, चंद्रिका यादव  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news