दुर्ग

भारती विवि के छात्र का इसरो में चयन
05-Jul-2024 2:26 PM
भारती विवि के छात्र  का इसरो में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जुलाई।
भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र डेरहू प्रसाद का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा में चयन हुआ है। डेरहू प्रसाद ने भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक 78 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है। छात्र ग्राम सिंगारपुर, ब्लॉक-भाटापारा, जिला बलौदाबाजार के निवासी हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

इनके पिता किसान हैं। छात्र डेरहू प्रसाद की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर, कुलपति डॉ. बी.एन. तिवारी, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, सिविल इंजीनियरिंग की विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा एस. जैन, सहायक प्राध्यापक भोजराम साहू, अशोक कुमार सिंह, संजीव गुप्ता सहित ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग ने अपनी स्थापना के मात्र कुछ वर्षों में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 

ज्ञात हो कि इसरो, भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है। इसरो का मुख्यालय बेंगलूरु में स्थित है। इसकी गतिविधियाँ विभिन्न केंद्रों और इकाइयों में फैली हुई हैं। श्रीहरिकोटा में उपग्रहों एवं प्रमोचक रॉकेटों का समेकन तथा प्रमोचन किया जाता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news