दुर्ग

नई सोच सामाजिक संस्था ने किया पौधारोपण
04-Jul-2024 4:21 PM
नई सोच सामाजिक संस्था ने किया पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण हेतु वर्ष 2017 से वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण के महत्व को ध्यान में रखकर नई सोच सामाजिक संस्था ग्राम गिधवा द्वारा किया गया है। इस कार्य को निरंतरता को बनाये रखते हुए इस बर्ष भी संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भारती साहू संस्था की सदस्य एवम विधायक प्रतिनिधि वैशाली नगर ने बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान में धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखने लगातार कम हो रही बर्षा एवं जलबायु परिवर्तन से अप्रत्याशित मौसम के प्रभाव को  कम करने वृक्षारोपण  अति आवश्यक है। इसलिए संस्था के माध्यम से युवाओं को जोडक़र अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आज के प्रक्षारोपण कार्यक्रम में विरोध रूप से उपस्थिति नई सोच सामाजिक संस्था के अध्यक्ष हार्दिक साहू, सरपंच भूषण सागर, उपसरपंच पेभु राम साहू, प्रेम नारायण साहू, एस. डी. ओ, जल संसाधन विभाग के बर साहू (पूर्व सरपंच) संस्था के संस्थापक चन्द्रभूषन सादू ए. एस. •आई, आई. विनय कुमार पम्मार थाना प्रभारी घुमका, नीलेश्वर साहू, संदीप यादव, बिशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि पौधारोपण कार्य हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था के विभिन्न लोगों से अधिक सहयोग प्राप्त हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news