रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी। प्रदेश में कोरोना से कल 11 मौतें हुई हैं। इन सभी का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा था। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ, इन मौतों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना मौत के आंकड़े बढक़र 726 हो गए हैं।
बुलेटिन के मुताबिक अन्य बीमारियों के साथ कोरोना के जिन 11 मरीजों की मौत हुई है, इसमें रायपुर संभाग से नयापारा रायपुर की 62 वर्षीय महिला, एकता विद्या मंदिर कापा बस्ती रायपुर की 53 वर्षीय महिला, दुर्ग संभाग से सिंधी कॉलोनी राजनांदगांव की सारागांव खरोरा रायपुर की 80 वर्षीय पुरूष, फिंग्शेवर गरियाबंद का 63 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। दुर्ग संभाग से शक्ति बिहार रिसाली भिलाई दुर्गका 78 वर्षीय पुरूष, शंकर नगर दुर्ग का 70 वर्षीय पुरूष, किरचरी राजनांदगांव का 42 वर्षीय पुरूष, शिक्षक नगर राजनांदगांव की 51 वर्षीय महिला शामिल हैं।
बिलासपुर-सरगुजा-बस्तर संभाग से पवना उकलतरा जांजगीर-चांपा का 70 वर्षीय पुरूष, ग्राम चिखोलरोमदा जैजैपुर जांजगीर-चांपा की 57 वर्षीय महिला, जवालपुर चांपा का 62 वर्षीय पुरूष, अम्बिकापुर सरगुजा का 58 वर्षीय पुरूष, कांकेर का 71 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण बना हुआ है और ठंड बढऩे पर इसका खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना जांच कराएं।