रायपुर
रायपुर, 6 जनवरी। प्रदेश में कोरोना से कल 16 मौतें हुई हैं। इन सभी का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा था। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ, इन मौतों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना मौत के आंकड़े बढक़र 3437 हो गए हैं।
बुलेटिन के मुताबिक अन्य बीमारियों के साथ कोरोना के जिन 16 मरीजों की मौत हुई है, इसमें रायपुर संभाग से विद्या नगर रायपुर की 62 वर्षीय महिला, आमापारा रायपुर का 57 वर्षीय पुरूष, बलौदाबाजार की 62 वर्षीय महिला, महासमुंद का 85 वर्षीय व 69 वर्षीय दो पुरूष शामिल हैं।
दुर्ग संभाग से दुर्ग का 70 वर्षीय पुरूष, ग्राम-बृजभाठा दुर्ग का 55 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 10 शंकर नगर दुर्ग का 55 वर्षीय पुरूष, गथुला राजनांदगांव का 62 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।
बिलासपुर संभाग से सिरगिट्टी बिलासपुर की 67 वर्षीय महिला, पाहंदा कोरबा का 52 वर्षीय पुरूष, किरोड़ीमल नगर रायगढ़ का 60 वर्षीय पुरूष, मोदी नगर रायगढ़ का 65 वर्षीय पुरूष, न्यू केवड़ा बाड़ी बस स्टैण्ड रायगढ़ का 76 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।