रायपुर

जैतखाम में आगजनी का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-अकबर
06-Jan-2021 6:03 PM
जैतखाम में आगजनी का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-अकबर

अचानक कवर्धा पहुंचे मंत्री, कलेक्टर-एसपी की ली बैठक

आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिए निर्देश

रायपुर/कवर्धा, 6 जनवरी। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज 05 जनवरी 2021 को अचानक कवर्धा पहुंचे। उन्होंने ग्राम धरमपुरा में जैतखाम में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आगजनी करने के मामले में जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश कबीरधाम जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को दिए। 

कवर्धा पहुंचे मंत्री मोहम्मद अकबर ने विश्राम गृह पहुंच कर घटना के बारे में वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विश्राम गृह में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिन लोगों ने ग्राम धरमपुरा में सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को आगजनी का प्रयास किया है उनको बख्शा नहीं जाएगा। इन लोगों का शीघ्र से शीघ्र पता लगाए जाए। इन उपद्रवी तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। मंत्री ने कहा कि राज्य शासन समाज में सामाजिक सौहार्द के स्थिति बनाए रखने कृत संकल्पित है। इसे बिगाडऩे का प्रयास करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

उल्लेखनीय है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने दिनांक 03 व 04 जनवरी की मध्य रात्रि को ग्राम धरमपुरा में जैतखाम में आगजनी करने का प्रयास किया था। ग्रामवासियों को इसकी खबर रात में ही लग गई थी। ग्रामवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी तो पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इसके तत्काल बाद से ही आरोपियों का पता लगाने  के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के मद्देनजर 04 जनवरी 2021 को सतनामी समाज के धर्मगुरू गुरू बालदास साहेब ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर चर्चा की थी। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी।  कवर्धा विश्राम गृह में मंत्री के उपस्थिति में हुई बैठक में नीलकंठ चंद्रवंशी,  ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, कलीम खान, आकाश केशरवानी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news