रायपुर

सावित्री बाई फुले की जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह
07-Jan-2021 5:01 PM
सावित्री बाई फुले की जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह

रायपुर , 7 जनवरी।   माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर छ.ग.प्रदेश मरार पटेल समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के सौजन्य से रायपुर सामाजिक भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
समारोह में ब्रम्ह देव पटेल प्रदेश संरक्षक को समाज सेवक महात्मा ज्योति बा फुले सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जागेश्वर कुमार कौशल डिप्टी कलेक्टर, अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल प्रदेशाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि गण हरीश पाटिल, डी एस पी, किरण बाला पटेल प्राचार्या के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया ।

युवक युवती परिचय माला  एंव सामाजिक नियमावली 2021का विमोचन कर समाज के अन्य प्रबुद्ध जनों का भी सम्मान किया गया। साथ में प्रतिभा संपन्न छात्र,छात्राओं का भी सम्मान के साथ ही गुलशन कुमार पटेल जी की दिशा निर्देश मे रक्त शिविर का भी आयोजन किया गया।  कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लिलार सिंह पटेल के मार्गदर्शन एंव पंकज पाटिल सलाहकार के सलाह से यह कार्यक्रम सफल रहा।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी राज के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एंव उनके पदाधिकारी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news