बस्तर

रमन पर टिप्पणी, भाजयुमो ने सीएम का किया पुतला दहन
12-Jan-2021 9:24 PM
  रमन पर टिप्पणी, भाजयुमो ने सीएम का किया पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 12 जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

जिला अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विषय में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता और भारतीय जनता पार्टी इसकी भरपूर निंदा करती है और आगे उन्हें सूचित करती है कि छत्तीसगढ़ की परंपरा नहीं है किसी व्यक्ति का अपमान किया जाए। इसके लिए हम उन्हें सचेत करते हैं और छत्तीसगढ़ के किसी भी नागरिक के विषय में ऐसा कहना उचित नहीं है आगे उनको ध्यान रखने की आवश्यकता है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के नेताओं को सत्ता का नशा सर चढक़र बोल रहा है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री, मंत्री व नेतागण लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का काम पुलिस के माध्यम से किया जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है।

 पुतला दहन में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, मनीष पारेख, संग्राम सिंह राणा, मनोहर दत्त तिवारी, महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, दशरथ गुप्ता, गणेश काले, मनोज पटेल, रवि कश्यप, जयराम दास, विनीत शुक्ला, प्रकाश रावल, प्रकाश झा,लक्ष्मण झा,आनंद झा, प्रितेश राव, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषण सिंग, परेश ताटी, आलेख तिवारी, रिंकू शर्मा, अमित रामटेके,  विकास पात्रों, विकास चाडक, अनिमेष चौहान, रोहित खत्री, शिरीष मिश्रा, बंटू पांडेय, आशु आचार्य, मनोज ठाकुर, योगेश मिश्रा,आदित्य दीक्षित, भुनेश्वर ध्रुव, कृष्णा निषाद, पी विनय राजू, आदित्य शर्मा, भावेश यदु, वैभव श्रीवास्तव के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news