रायपुर

निगम राजस्व वसूली अभियान तेज, बड़े बकायादारों पर कुर्की कार्रवाई, चेतावनी
29-Jan-2021 6:04 PM
  निगम राजस्व वसूली अभियान तेज, बड़े बकायादारों पर कुर्की कार्रवाई, चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। निगम राजस्व विभाग ने लक्ष्य पूरा करने शहर के सभी 70 वार्डों में राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया है। निगम की टीम अब घर-घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस एवं पाम्पलेट वितरित करने में लगी है। बड़े बकायादारों से कड़ाई से वसूली करने कुर्की कार्यवाही की चेतावनी भी दी जा रही है।

सभी जोनों  की समस्त राजस्व टीमों द्वारा करदाताओं की घर में अनुपस्थिति होने पर घर के दरवाजे पर सम्पतिकर डिमांड नोटिस चस्पा की जा रही है। महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सभी 10 जोनों  के 70 वार्डों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निगम के करदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क कर उन्हें तत्काल निगम करों की अदायगी की समझाइश दी जा रही है। निगम राजस्व विभाग के पाम्पलेट भी बांटे जा रहे हैं, ताकि किसी को भी निगम टैक्स की अदायगी में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

बताया गया कि निगम जोन 1 की राजस्व विभाग की टीम ने कल 100 करदाताओं से 4 लाख 7  हजार 92 रूपये राजस्व वसूला। जोन 2 की टीम ने 38 करदाताओं से 4 लाख 49  हजार 542 रूपये, जोन 3 की टीम ने 34 करदाताओं से 2 लाख 25 हजार 795 रूपये, जोन 4 की टीम ने 66 करदाताओं से 4 लाख 81 हजार 887 रूपये वसूल किया। इसी तरह जोन 5 की टीम ने 62 करदाताओं से 3 लाख 57 हजार 614 रूपये, जोन 6 की टीम ने 74 करदाताओं से  4 लाख 9 हजार 273 रूपये, जोन 7 की राजस्व विभाग की टीम ने  62  करदाताओं से 3 लाख 62 हजार 116 रूपये की वसूली की।

इसके अलावा जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम ने  58 करदाताओं से 2 लाख  42 हजार 356 रूपये  एवं जोन 9 की राजस्व की टीम ने 56 करदाताओं ने 2 लाख 38 हजार 387 रूपये एवं जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 125 करदाताओं से 4 लाख 43  हजार 442 रूपये का राजस्व वसूला। सभी 10 जोनों की राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सभी 70 वार्डों में राजस्व वसूली अभियान जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजस्व वसूली में और तेजी आएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news