रायपुर

91 लाख टन धान खरीदा, अब तारीख आगे नहीं बढ़ेगी-चौबे
29-Jan-2021 6:06 PM
91 लाख टन धान खरीदा, अब तारीख आगे नहीं बढ़ेगी-चौबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक बयान में कहा है कि प्रदेश में 91 लाख टन धान की खरीदी कर ली गई है, जो लक्ष्य से अधिक है। धान खरीदी का आज अंतिम दिन है। इसके बाद सहकारी सोसाटियों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी नहीं की जाएगी।

श्री चौबे ने कहा कि केंद्र से खरीदी की अनुमति मिलने पर अतिरिक्त धान की खरीदी की जाएगी। अनुमति के अभाव में धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ायी जाएगी। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार 60 लाख मीट्रिक टन धान उठाव की अनुमति दें। वहीं धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति भी मिलनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के करीब 2 हजार सहकारी सोसाटियों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिसंबर से शुरू की गई। इस दौरान इन जगहों पर धान की आवक जारी रही और तय तारीख के पहले 90 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य पार कर लिया गया। धान खरीदी के अंतिम दिन भी कहीं-कहीं पर धान खरीदी जारी रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news