रायपुर

एनाया की लघु कथा संग्रह 18 देशों में प्रकाशित
29-Jan-2021 6:53 PM
एनाया की लघु कथा संग्रह 18 देशों में प्रकाशित

रायपुर, 29 जनवरी। राजकुमार कॉलेज की कक्षा छठवीं की छात्रा  एनाया अग्रवाल  द्वारा लिखित लघु कथाओं का संग्रह को 18 देशों में प्रकाशित किया गया है।  

टोरंटो के एक पब्लिशिंग हाउस उकियातो द्वारा प्रकाशित यह किताब मोवा पॉपिंस एंड द गोल्डन नेकलेस के नाम से अमेजन और अमेजन किंडल पर उपलब्ध है।
प्रकाशित पुस्तक मोवा पॉपिन्स,में एक औसत राक्षस बच्चा है। स्कूल जाना, लावा को मोंट्रो में डालना, शिक्षकों को घोंघे में बदलना, मडपैप्स पर पेंटिंग जैसे रोचक घटनाएं इसका हिस्सा  है। यह किताब अंग्रेजी भाषा में लघु  कथाओं का संग्रह है। 

बाल लेखिका एनाया ने किताब में सरल भाषा का उपयोग किया है और इसे और अधिक रोचक बनाने के लिए कई कल्पना तत्वों का उपयोग किया है। एनाया अग्रवाल को  कथक प्रदर्शन के लिए कई प्रशंसा और पुरस्कार जीते हैं।  लेखन कार्य  और कथक नृत्य के अलावा, वह शास्त्रीय संगीत गायन, भी सीख रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news