रायपुर

त्रिपुरा सद्भावना यात्रा का मैट्स में पगारिया द्वारा सम्मान
30-Jan-2021 6:37 PM
त्रिपुरा सद्भावना यात्रा का मैट्स  में पगारिया द्वारा सम्मान

रायपुर, 30 जनवरी। मैट्स यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति गजराज पगारिया ने बताया कि 2022 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूूर्ण करने जा रहे त्रिपुरा ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर सद्भावना यात्रा-2021 प्रारंभ की है जो देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय एकता का प्रचार-प्रसार कर रही है। सद्भावना यात्रा रायपुर पहुंची और उसके सदस्यों का मैट्स के रायपुर कैम्पस में  स्वागत किया गया। समाजसेवी लोकेश कावडिय़ा के संयोजन में त्रिपुरा सद्भावना यात्रा-2021 की टीम के सदस्य गुरुवार को मैट्स यूनिवर्सिटी के कैम्पस पहुंचे। टीम के सदस्यों ने बताया कि 21 जनवरी 2022 को त्रिपुरा अपने राज्य स्थापना दिवस के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है।

राज्य स्थापना की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए युवा विकास केंद्र ने स्वर्ण जयंती समारोह समिति का गठन किया है जिसमें विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन, पत्रकार, बौद्धिक वर्ग, डॉक्टर, इंजीनियर और त्रिपुरा के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं। उक्त समिति के संरक्षण के तहत देश के विभिन्न राज्यों में सद्भावना यात्रा की जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से महात्मा गाँधी के शांति, सद्भाव, भाईचारा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करना और देश की विविधता को एकजुट करना है। यात्रा के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।  

श्री पगारिया ने बताया कि राज्य के गरीब विद्यार्थियों को मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। सद्भावना यात्रा-2021 के दल के माध्यम से उन्होंने त्रिपुरा के प्रतिभावान गरीब युवाओं को भी मैट्स यूनिवर्सिटी में नि:शुल्क शिक्षा के लिए आमंत्रित किया। त्रिपुरा के दल को मैट्स यूनिवर्सिटी का कैलेंडर, किट उपहारस्वरूप भेंट किया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश की विभिन्न सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news