रायपुर

महिला परिवहन कर्मी रत्ना शर्मा को रिटायरमेंट के बाद विदाई
31-Jan-2021 6:09 PM
महिला परिवहन कर्मी रत्ना शर्मा को रिटायरमेंट के बाद विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। परिवहन मुख्यालय की कर्मचारी श्रीमती रत्ना शर्मा 26 वर्षों की सेवा के बाद शनिवार को रिटायर हुईं। उनकी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की हर किसी ने सराहना की। इस अवसर पर परिवहन अपर आयुक्त दीपांशु काबरा संयुक्त आयुक्त देवव्रत सिरमौर  के साथ सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 श्री काबरा में अनुकंपा नियुक्ति से आरटीओ में सेवा देने के बाद परिवहन मुख्यालय में लंबे समय तक सेवा देने वाली रत्ना शर्मा के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद हर कर्मचारी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। वह चाहे बच्चों को शिक्षा दें अपने परिवार को समय दें या समाज सेवा करें। स्वास्थ्य के प्रति सभी कर्मचारियों को गंभीर रहना चाहिए  शुगर ब्लड प्रेशर को लेकर जागरूकता जरूरी है। खान-पान के प्रति भी सतर्क रहने पर जोर दिया। श्रीमती रत्ना शर्मा की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा भाव को सभी ने सराहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news