रायपुर

पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशकों की विदाई
31-Jan-2021 6:10 PM
  पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशकों की विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की सेवा से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशक सर्वश्री अजय दुबे एवं राजेन्द्र सिंह ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई। लगभग चार दशक की अपनी सेवायात्रा में वरिष्ठ अधिकारियों ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के विद्युत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। विदाई कार्यक्रम में पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार, एनके बिजौरा, हर्ष गौतम, राजेश वर्मा, श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रतीकात्मक भेंट, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी मंगलकामनाएं दी।

कार्यक्रम में ईडी अजय दुबे तथा  राजेन्द ठाकुर ने उच्चाधिकारियों से मिले सहयोग को अपनी सेवायात्रा में मिली सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) विजय मिश्रा ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news